अपराध

दिल्ली का मंगोलपुरी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा, विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने बताया कि उसने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मामूली बात पर हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है और मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है।

मृतक के एक भतीजे ने बताया कि पंकज का मंगोलपुरी के ‘के ब्लॉक’ के तीन लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि वे क्यों लड़ रहे थे, लेकिन जब मैंने अपने चाचा (पंकज) को वहां देखा तो बीच-बचाव किया। हमलावरों के पास पिस्तौल थी। उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं और भाग गए।’’

पुलिस ने बताया कि उसने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था