अपराध

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी-बॉय ने युवती से रेप का किया प्रयास, मारपीट कर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हरदेश कटारिया ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र की इकोविलेज वन सोसाइटी में युवती से छेड़छाड़ की शिकायत प्राप्त हुई है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार डिलीवरी बॉय की तलाश शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी-बॉय ने युवती से रेप का किया प्रयास, मारपीट कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी-बॉय ने युवती से रेप का किया प्रयास, मारपीट कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस फोटोः IANS

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इकोविलेज सोसाइटी में ऑर्डर लेकर पहुंचे डिलीवरी बॉय ने युवती से मारपीट कर रेप का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के इकोविलेज हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले अपने मंगेतर से नोएडा के सेक्टर-20 में रहने वाली 19 वर्षीय युवती मिलने के लिए आई थी। उस समय उसका मंगेतर घर से कहीं बाहर गया था। इसी बीच एक ब्लिंकिट का डिलीवरी बॉय सुमित शर्मा वहां पर आया।

पीड़िता का आरोप है कि उसने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हरदेश कटारिया ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र की इकोविलेज वन सोसाइटी में युवती से छेड़छाड़ की शिकायत प्राप्त हुई है।

शिकायत में युवती ने बताया कि सुबह घर पर अंडा और ब्रेड डिलीवरी करने के लिए डिलीवरी बॉय आया था, जहां पर उसने युवती को अकेला पाकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर रेप का प्रयास किया। लेकिन, युवती ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों को आता देख डिलीवरी बॉय मौके से फरार हो गया। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार डिलीवरी बॉय की तलाश शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मराठा आरक्षणः अनशन पर बैठे जरांगे से अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल, फडणवीस के मंत्री ने किया ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: 5 फीसदी महंगी हुई मांसाहारी थाली, घरेलू भोजन की लागत में उछाल और क्रूड ऑयल की तेजी से सहमा बाजार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • भारतीय संयुक्त परिवार की वापसी, आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते जेन-ज़ी भी लौट रहे हैं घर

  • ,
  • अखिलेश यादव ने छात्र जागरुकता अभियान का ऐलान किया, पीडीए को बताया प्रेम-दया-अपनापन का सूत्र