अपराध

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास डबल मर्डर, वरिष्ठ रेलवे अफसर की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या

लखनऊ के वीवीआईपी रेलवे कॉलोनी गौतमपल्ली में भारतीय रेल सेवा के अफसर के बेटे और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर से बरामद किया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर और फोरंसिक विभाग की टीम जांच कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लखनऊ के वीवीआईपी रेलवे कॉलोनी गौतमपल्ली में भारतीय रेल सेवा के अफसर के बेटे और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर से बरामद किया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर और फोरंसिक विभाग की टीम जांच कर रही है। राजधानी लखनऊ में हाई सिक्योरिटी जोन में डबल मर्डर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी के साथ पुलिस आयुक्त लखनऊ समेत बड़े अधिकारी मौके पर हैं। पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है। नौकरों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ रेलवे के अधिकारी की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है, कि घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

जानाकरी के मुताबिक थाना गौतम पल्ली क्षेत्र सीएम आवास से काफी नजदीक है। और हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है। जहां विवेकानंद मार्ग स्थित बंगला नंबर-1 में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यह बंगला रेलवे के सीनियर अधिकारी आरडी बाजपेई का है। जानकारी के मुताबिक सुबह बेटा, बेटी और पत्नी घर में मौजूद थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मां और बेटे की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश से हर दिन वारादात की खबरें आ रही हैं। एक दिन पहले ही वाराणसी के चौकाघाट इलाके में बदमाशों ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। दोनों पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिनकी मौत हुई उनमें एक ट्राली चालक था। वहीं दूसरे की पहचान संजय सिंह के रूप में हुई, जो शिवपुर थाना क्षेत्र के हटिया का रहने वाला है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल