अपराध

यूपी में दिल दहला देने वाली घटना! मेरठ में चलती बस में महिला से रात भर रेप करते रहे दरिंदे

मेरठ में एक चलती बस में शुक्रवार की पूरी रात एक महिला यात्री के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म के बाद महिला यात्री को बस से बाहर फेंक दिया गया।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

मेरठ में एक चलती बस में शुक्रवार की पूरी रात एक महिला यात्री के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म के बाद महिला यात्री को बस से बाहर फेंक दिया गया। पीड़िता शनिवार को मेरठ में दिल्ली रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसके साथ दर्दनाक घटना होने की जानकारी सामने आई।

Published: 27 Sep 2020, 12:53 PM IST

उत्तर प्रदेश में पिछले एक महीने में इस तरह की यह तीसरी घटना है, जब दिल्ली जाने वाली एक महिला यात्री के साथ चलती बस में कर्मचारियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात भैसाली बस स्टैंड से बस में सवार हुई थी। बस में उसे कोल्ड ड्रिंक दी गई थी, जिसमें जाहिर तौर पर कुछ मिलाया गया था, जिसे पीने के बाद वह होश खो बैठी और पूरी रात ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Published: 27 Sep 2020, 12:53 PM IST

पीड़िता मेरठ जिले के सरधाना शहर की मूल निवासी है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि दोषियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे सबूत जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ले रहे हैं और उसकी मदद से दोषियों की पहचान करने की भी कोशिश कर रहे हैं।

Published: 27 Sep 2020, 12:53 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 27 Sep 2020, 12:53 PM IST

  • मायावती की पार्टी पर बरसे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बोले- बीएसपी ने पत्नी का टिकट काटकर मुझे बेइज्जत करने की साज़िश की

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुछ लोगों को चोटें आईं, मचा हड़कंप

  • ,
  • लोकसभा चुनावः BSP ने बस्ती में आखिरी क्षणों में बदला उम्मीदवार, दयाशंकर मिश्र की जगह लवकुश पटेल ने किया नामांकन

  • ,
  • लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 93 सीटों पर कल मतदान, कई केंद्रीय मंत्रियों की 'अग्निपरीक्षा'

  • ,
  • दुनियाः सुनीता विलियम्स कल तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरेंगी उड़ान और यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों से बिजली गुल