
पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके से मादक पदार्थ के एक संदिग्ध तस्कर को पकड़ा है। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास से 4.94 करोड़ रुपये जब्त किए गए। उसके कब्जे से वाहनों के 38 नकली नंबर प्लेट और एक रिवाल्वर भी जब्त किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Published: undefined
गिरफ्तार तस्कर हाल ही में जम्मू में बरामद 30 किलोग्राम हेरोइन मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है। गौरव यादव ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से 3,003 बड़ी मछलियों सहित 20,979 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को यहां मीडिया को बताया कि पुलिस ने 15,434 एफआईआर दर्ज की हैं, इनमें से 1,864 वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित हैं।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशीली दवाओं से प्रभावित क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाने के अलावा, संवेदनशील मार्गों पर चौकियां लगाने के बाद राज्य भर से 15.10.55 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
Published: undefined
गिल ने कहा, इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, इससे केवल 15 महीनों में हेरोइन की कुल बरामदगी 1,658.05 किलोग्राम हो गई।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined