अपराध

राजधानी दिल्ली में ढाई हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद, अंतरराष्ट्रीय रैकेट के 4 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 350 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 2500 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। पुलिस ने ड्रग्स रैकेट से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

राजधानी दिल्ली में ड्रग्स की बहुत बड़ी खेप की बरामदगी हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 350 किलो हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग्स की कीमत 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। यह दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप है।

Published: undefined

इतना ही नहीं ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक अफगानी नागरिक भी है। स्पेशल सेल की टीम अब गिरफ्तार किये गए आरोपियों से पूछताछ और जांच में जुट गई है।

Published: undefined

स्पेशल सेल के सीपी नीरज ठाकुर ने बताया कि यह ऑपरेशन महीनों से चल रहा था। फरीदाबाद मे ड्रग्स छुपाने के लिए किराए का मकान लिया गया था। हेरोइन की खेप कंटेनर्स में छुपाकर समंदर के रास्ते मुंबई से दिल्ली लाई गई थी। ड्रग्स को मध्य प्रदेश के शिवपुरी के फेक्ट्री में प्रोसेस कर फाइन क्वालिटी का बनाया जाना था। जिसके बाद यह ड्रग्स पंजाब भेजा जाना था।

Published: undefined

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। चार में से दो फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए हैं और कश्मीर का रहने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कश्मीर (अनंतनाग) का रहने वाला शख्स ड्रग्स के लिए केमिकल मुहैया करवाता था जिससे हेरोइन को प्रोसेस किया जाता था और पंजाब के दोनों आरोपियों का काम पंजाब में यह ड्रग्स सप्लाई करना था।

Published: undefined

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार इस सिंडिकेट के तार पाकिस्तान से भी जुड़े होने का अंदेशा है, क्योंकि पाकिस्तान से भी पैसे आने के सुराग मिले हैं। इससे पहले अफगानिस्तान के नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में यह मामला नार्को टेररिज्म से भी जुड़ा हो सकता है। इसलिए नार्को टेररिज्म के एंगल की भी जांच जारी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारतीयों को महंगाई का झटका, रसोई गैस सिलेंडर हुए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम

  • ,
  • 115 रुपये महंगी हुई LPG गैस, घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारतीयों को महंगाई का झटका

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं होगी

  • ,
  • अखिलेश ने नीतीश के फैसले पर कसा तंज, कहा- हम चाहते थे प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा जाकर रिटायर हो जाएंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले- ईरान के बिना शर्त आत्मसमर्पण करने तक कोई समझौता नहीं और पाक-अफगान झड़प पर खुलासा