
कोरोना लॉकडाउन के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शर्मनाक खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, यहां हथौड़ी थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाकर पहले पीटा गया। फिर पंचायत बुलाकर उनके सिर के बाल काट दिए। जब इतने से भी लोगों का मन नहीं भरा तो तीनों महिलाओं को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरपुर के एसडीओ ने कहा कि जांच के बाद पुलिस लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के बाद तीनों महिलाओं ने परिजन खौफ में है और उन्होंने गांव को छोड़ दिया है।
खबरों के मुताबिक, गांव के कुछ दबंगों ने तीनों महिलाओं पर तंत्र-मंत्र सीखने का आरोप लगाकर पंचायत बुलाई गई थी। ग्रामीणों की भीड़ के बीच पंचों ने तीन महिलाओं को डायन करार देकर हैवानियत भरी सजा दी। इस दौरान महिलाएं अपने को निर्दोष बताते हुए गुहार लगा रहीं थी। लेकिन पंचों ने एक नहीं सुनी। वहीं पंचों ने पुलिस के पास जाने पर गंभीर परिणाम की धमकी दी।
दूसरी ओर डायन बताकर पीटने और बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंड मच गया। इस हैवानिय को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी-अभिजीत बनर्जी संवाद: मांग बढ़ाने के लिए लोगों के हाथ में दिया जाए पैसा तभी पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था\
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 05 May 2020, 12:40 PM IST