अपराध

बिहार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं! दो दिन में दो पुलिस अधिकारियों की हत्या, पहले अररिया, अब मुंगेर में मर्डर

एएसआई दोनों पक्षों से बात कर रहे थे। इसी दौरान विवाद और बढ़ा गया और अज्ञात शख्स ने एएसआई संतोष कुमार पर तेज धार हथियार से सिर पर हमला कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में बीजेपी-जेडीयू राज में अपराधिक घटनाए बढ़ गई हैं। आलम यह है कि राज्य में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। दो दिन के भीतर दो पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी गई है। ताजा मामला मुंगेर का है, जहां एएसआई की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि विवाद सुलझाने के लिए एएसआई संतोष कुमार, पुलिस टीम के साथ नंदलालपुरा इलाके में गए थे।

एएसआई दोनों पक्षों से बात कर रहे थे। इसी दौरान विवाद और बढ़ा गया और अज्ञात शख्स ने एएसआई संतोष कुमार पर तेज धार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। हमले में एएसाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन ASI को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संतोष कुमार की मौत की पुष्टि की है।

दो दिन पहले अररिया में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। एएसआई पर हमला किया गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अररिया के लक्ष्मीपुर गांव में एएसआई अपनी टीम के साथ एक अपराधी को पकड़ने गए थे। इसी दौरान एएसआई राजीव कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की