अपराध

दिल्ली: क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ठग इस तरह लगा रहे चूना, आप भी रहें सावधान!

एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि 3 लोगों को फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो लोगों को उनके क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने ठगते थे। आरोपियों की पहचान प्रतीक (25), कुलदीप (26) और सौरव (27) के रूप में हुई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राजधानी दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर के सहारे क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि 3 लोगों को फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो लोगों को उनके क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने ठगते थे। आरोपियों की पहचान प्रतीक (25), कुलदीप (26) और सौरव (27) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने कहा कि क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के संबंध में 5 मार्च को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उसके क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने 34,425 रुपये ठगे।

उसके बाद, पुलिस ने साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस की एक टीम ने संदिग्धों के मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और कथित बैंक अकाउंट स्टेटमेंट खंगाला। विश्लेषण के बाद, यह पाया गया कि पैसा विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया था और कई एटीएम से नकदी निकाली गई थी।

सर्विलांस के बाद उत्तम नगर क्षेत्र में एक कॉल सेंटर की पहचान की गई और दो जालसाज प्रतीक और कुलदीप को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उनके कहने पर तीसरे आरोपी सौरव मिश्रा को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए फर्जी लिंक भेजते थे और बेगुनाह लोगों से अपना क्रेडेंशियल डेटा लेने के लिए उस लिंक पर क्लिक करवाते थे। इसके बाद लोगों के क्रेडिट कार्ड से मनचाही रकम डेबिट कर आरोपी सौरव मिश्रा के खाते में भेज देते थे। गौरतलब है कि किसी भी आरोपी के खिलाफ इससे पहले कोई संलिप्तता नहीं पाई गई थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CJP ने भी किया आंदोलन का ऐलान

  • ,
  • 'सम्राट ने जमुई पीड़िता की पहचान उजागर कर किया पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन', तेजस्वी बोले- इस जुर्म के लिए CM को मिले कड़ी सजा

  • ,
  • ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, स्कूल बंद, 10 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

  • ,
  • बिहार के मंदार हिल में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने 6-7 अज्ञात युवकों पर दर्ज किया केस

  • ,
  • अमेरिका में ग्रीन कार्ड सिस्टम को बदलने के लिए लाया गया नया ब‍िल, भारतीय प्रोफेशनल्स पर होगा बड़ा असर