अपराध

बिहार में बेखौफ अपराधियों का कहर! आरा में प्रसिद्ध कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बिहार के आरा जिला में गुरुवार को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने प्रसिद्ध कारोबारी समीर जैन की गोली मारकर हत्या कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के आरा जिला में गुरुवार को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने प्रसिद्ध कारोबारी समीर जैन की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, कोरोबारी समीर जैन की आरा शहर के जेल रोड इलाके में बिजली और घरेलू उपकरणों की दुकान थी। वह अपनी दुकान के ओर जा रहा था, कि तभी हमलावरों ने उसे रोक लिया और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

पुलिस ने बताया कि जैन को चार गोलियां लगी। उन्हें तुरंत पास के सदर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया, लेकिन इस बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, मौके पर पहुंचकर हमने तुरंत जांच शुरू की। हम हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। हम मृतक परिवार के सदस्यों के बयान का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि घटना पैसे की जबरन वसूली से संबंधित हो सकती है। मृतक के पिता प्रफुल जैन भी आरा के एक बड़े कारोबारी थे। उनकी वृद्धावस्था के कारण, उनका बेटा समीर कारोबार को संभाल रहा था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए