अपराध

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद! हाजीपुर में एक होटल पर फायरिंग, ग्राहक समेत 2 की मौत

इस घटना में गोली लगने से एक परिवार के चालक और होटल मालिक के भाई की मौत हो गई। हाजीपुर (सदर) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राघव दयाल ने बताया कि मृतकों की पहचान सुल्तानपुर निवासी लाला राय और होटल काउंटर पर बैठे होटल मालिक के भाई विवेक उर्फ पेंटर के रूप में की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक होटल पर गोलीबारी कर दी, जिसमे होटल मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 22 के चौरसिया चौक के समीप बसंत विहार लाइन होटल पर गुरुवार देर शाम अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

इस घटना में गोली लगने से एक परिवार के चालक और होटल मालिक के भाई की मौत हो गई। हाजीपुर (सदर) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राघव दयाल ने बताया कि मृतकों की पहचान सुल्तानपुर निवासी लाला राय और होटल काउंटर पर बैठे होटल मालिक के भाई विवेक उर्फ पेंटर के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाए जाने के बाद लोग सड़क से हट गए।

उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर भाग निकले। सूत्रों का कहना है कि मामला होटल मालिक से किसी बात को लेकर विवाद का सामने आ रहा है। अपराधी होटल मालिक को निशाना बनाने आए थे। दयाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार