अपराध

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के साथ साइबर ठगी, कंपनी को लगाई 7.8 करोड़ रुपये की चपत, पुलिस ने 4 करोड़ फ्रीज कराए

जांचकर्ताओं ने बताया कि पैसे को सबसे पहले महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के चार बैंक खातों में ट्रांसफर करवाया गया और हर खाते में एक से दो करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए थे। उन्होंने बताया कि बाद में लगभग 30 से 40 खातों में धनराशि भेजी गई।

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के साथ साइबर ठगी, कंपनी को लगाई 7.8 करोड़ रुपये की चपत, पुलिस ने 4 करोड़ फ्रीज कराए
पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के साथ साइबर ठगी, कंपनी को लगाई 7.8 करोड़ रुपये की चपत, पुलिस ने 4 करोड़ फ्रीज कराए फोटोः सोशल मीडिया

देश में साइबर अपराध के मामलों की बाढ़ के बीच पूर्व प्रधानमंत्री आई. के. गुजराल के बेटे और पूर्व सांसद नरेश गुजराल के साथ करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। व्हाट्सऐप पर गुजराल की तस्वीर का इस्तेमाल कर ठगों ने उनके कर्मचारी से 7.8 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर 4 करोड़ रुपये फ्रीज करा लिए हैं और मामले में जांच शुरू कर दी है।

राज्यसभा के पूर्व सदस्य नरेश गुजराल (78) पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे हैं। इंद्र कुमार गुजराल 1997 से 1998 तक भारत के 12वें प्रधानमंत्री रहे थे। साइबर जालसाज़ों ने नरेश गुजराल की पहचान का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ‘मैसेजिंग एप्लिकेशन’ के माध्यम से उनकी कंपनी के वित्तीय अधिकारी से 7.8 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

Published: undefined

दिल्ली पुलिस के पास मंगलवार को धोखाधड़ी के मामले में एक ई-प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। पुलिस के अनुसार, यह धोखाधड़ी 12 से 16 जून के बीच हुई। इस दौरान, ठगों ने नरेश गुजराल की ‘डिस्प्ले पिक्चर’ का इस्तेमाल करके एक ऑनलाइन ‘मैसेजिंग’ मंच पर अकाउंट बनाया। इसके बाद जालसाज़ों ने उनके एक कर्मचारी को संदेश भेजकर कारोबारी जरूरतों का हवाला देते हुए एक निर्दिष्ट बैंक खाते में ‘रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट’ (आरटीजीएस) के माध्यम से तत्काल धनराशि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।

Published: undefined

पुलिस ने बताया कि निर्देशों को सही मानकर कर्मचारी ने चार दिनों में चार बार में आरटीजीएस के जरिए 7.8 करोड़ रुपये, बताए गए खाते में भेज दिए। यह कर्मचारी गुजराल की कंपनी का वित्तीय कामकाज देखता है। यह ठगी 16 जून को तब सामने आई जब गुजराल की बेटी की नजर इन लेन-देन पर पड़ी और उन्होंने तुरंत अपने पिता से इस बारे में पुष्टि की।

पुलिस ने बताया कि नरेश गुजराल ने ऐसे कोई भी निर्देश जारी करने से इनकार किया और पैसे भेजने जाने के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही, जिसके बाद परिवार और कंपनी के कर्मचारियों को एहसास हुआ कि वे धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। जांचकर्ताओं ने बताया कि तेजी से कार्रवाई करने से अधिकारियों को ठगे गए पैसे में से करीब चार करोड़ रुपये ‘फ्रीज’ कराने में कामयाबी मिली।

Published: undefined

जांचकर्ताओं ने बताया कि पैसे को सबसे पहले महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के चार बैंक खातों में भेजा गया था और हर खाते में एक से दो करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए थे। उन्होंने बताया कि बाद में लगभग 30 से 40 खातों में धनराशि भेजी गई। जांचकर्ताओं ने बताया कि वे मामले की हर पहलू से जांच में जुटे हैं।

नरेश गुजराल ने मामले पर कहा कि धोखाधड़ी की तुरंत रिपोर्ट करने से अधिकारियों को ठगी हुई रकम के एक बड़ा हिस्से के लेन-देन पर रोक लगाने में मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी कंपनी और हमारे सीएफओ इस धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। मैं शहर से बाहर था और अब भी बाहर हूं। हालांकि, इस बात का उल्लेख करना जरूरी है कि चूंकि हमने साइबर अपराध शाखा को तुरंत इस अपराध की सूचना दी, इसलिए उन्होंने हमें 70 प्रतिशत से ज्यादा रकम वापस पाने में मदद की। अधिकारियों को और भी रकम वापस मिलने की उम्मीद है।’’

Published: undefined