
मध्य प्रदेश में बीती रात चलती ट्रेन में बड़ी वारदात हुई। इंदौर से बिलासपुर की ओर जा रही पैसेन्जर ट्रेन में एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
Published: 02 Jun 2021, 12:43 PM IST
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर - बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 27 साल की युवती मुसकान हांडा यात्रा कर रही थी। यह गाड़ी जब सीहोर स्टेशन के करीब ही थी तभी उसका एक युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने चाकू से युवती के गले पर प्रहार कर दिया। चाकू लगने के घाव बहुत गहरा हो गया और बहुत अधिक खून का रिसाव होने से युवती की मौके पर ही मौत हेा गईं
Published: 02 Jun 2021, 12:43 PM IST
सीहोर के पुलिस अधीक्षक शिशिद्र चौहान ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि युवती इंदौर से भोपाल किसी काम से आ रही थी। इसी दौरान संभवत सीहोर रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर पहले युवती का युवक से विवाद हुआ और युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिस युवक ने हमला किया वह युवती का पूर्व परिचित है। बताया जा रहा है कि बैठने को लेकर विवाद होने के बाद शख्स ने युवती पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी फरार है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 02 Jun 2021, 12:43 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Jun 2021, 12:43 PM IST