अपराध

हरियाणा: पंचकूला में रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों की मौत

पिंजौर पुलिस थाने के प्रभारी सोमबीर ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के निवासी विक्की और विपिन और हिसार की निवासी निया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि होटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 हरियाणा के पंचकूला में एक होटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात की है।

पिंजौर पुलिस थाने के प्रभारी सोमबीर ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के निवासी विक्की और विपिन और हिसार की निवासी निया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि होटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पंचकूला के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अरविंद कंबोज ने फोन पर बताया, ‘‘तीनों जन्मदिन की एक पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे और उसी समय यह घटना हुई।’’ उन्होंने बताया कि विक्की की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उस पर कुछ मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अन्य सुराग जुटा रहे हैं।’’

हत्या किस वजह से की गई, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस को शक है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार, डेमोक्रेट्स को सीनेट में बहुमत मिला, डोनाल्ड बोले- विपक्ष के साथ मिलकर काम करूंगा

  • ,
  • US Midterm Results: 'मैं मैदान पर होता तो बड़े अंतर से जीतती रिपब्लिकन पार्टी, मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद बोले ट्रंप

  • ,
  • पंजाब में राहुल गांधी आज भरेंगे हुंकार, संगरूर से 2027 के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट! AQI 567 के पार, मुंडका में 722 पहुंचा, जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

  • ,
  • राजस्थान में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका, दो पिलर टूटे, सुरक्षा के चलते अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन रद्द