अपराध

झारखंड के गुमला में दिल दहला देने वाली वारदात! बेटे ने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस अफसर ने बताया कि लोरंबा खड़ियाटोला गांव में अर्पण मिंज ने अपने पिता जेवियर मिंज और मां दोरसिया मिंज की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

झारखंड के गुमला जिले में दिल दहाल देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा कि उसने पारिवारिक संपत्ति को हड़पने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। चैनपुर थाने के एक पुलिस अफसर ने बताया कि ग्रामीण से मिली सूचना के अनुसार, लोरंबा खड़ियाटोला गांव में अर्पण मिंज ने बुधवार देर रात अपने पिता जेवियर मिंज और मां दोरसिया मिंज की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • सिनेजीवन: रवि दुबे ने 'रामायण' की टीम के साथ पोस्ट की तस्वीर और अहाना कुमरा ने परिवार संग किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

  • ,
  • स्कूलों में 'नो-एंट्री' पर आर-पार: मानसून सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट, विधानसभा के बाहर धरना

  • ,
  • लखनऊ में बैंक के बाहर शख्स ने पत्नी को मारी गोली, घर लौटकर बहन की हत्या की, फिर खुद को भी कर लिया खत्म

  • ,
  • 'चंदा चोरी' छुपाने के लिए राष्ट्रगीत का सहारा! BJP पर कांग्रेस का हमला, कहा- ये 'झूठे' और 'नकली' राष्ट्रवादी हैं