
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दिल दहला देने वाला मामाला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी का सिर काट दिया और कटा सिर लेकर थाने पहुंच गया। उसे पड़ोसी के साथ अपनी पत्नी का अवैध संबंध होने का संदेह था। घटना बांदा जिले के नेतनगर इलाके में शुक्रवार को हुई। पति ने पत्नी के कटे सिर के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
Published: undefined
पुलिस के अनुसार, इस भयावह घटना से पहले, चिनार यादव का अपनी पत्नी विमला के साथ झगड़ा हुआ था। गुस्से में, यादव ने तेज धार वाले हथियार से उसका सिर काट दिया और बबेरू पुलिस स्टेशन लेकर पहुंच गया, जहां उसने आत्मसमर्पण कर दिया।
Published: undefined
पुलिस अधीक्षक, महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा, " पुलिस ने यादव को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार को बरामद कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined