अपराध

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बेटे ने बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गुड्डू नशे का आदी है। मोहल्ले के लोगों के समझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार बाद में उसने घर का दरवाजा बंद कर अपनी मां को फिर मारा पीटा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में शराब के आदी एक व्यक्ति ने अपनी मां की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मुहल्ले में रहने वाले गुड्डू उर्फ याकूब (40) का रविवार रात अपनी मां आयशा (75) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर गुड्डू ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को बचाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि गुड्डू नशे का आदी है। मोहल्ले के लोगों के समझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार बाद में उसने घर का दरवाजा बंद कर अपनी मां को फिर मारा पीटा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना पर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। बुजुर्ग महिला का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया