अपराध

MP में 'श्रीकांत त्यागी' कांड! BJP नेता ने दुकान में घुसकर रिटायर फौजी से की मारपीट-तोड़फोड़, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

यह मामला रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र का है। सेना से रिटायर फौजी दिनेश मिश्रा मेंस पार्लर चलाते हैं। उनके दुकान में दो कर्मचारी भी काम करते हैं। बीजेपी युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष ऋतुराज चतुर्वेदी अपने साथियों के साथ दुकान में घुसा और उनके साथ मारपीट की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेताओं और उससे जुड़े लोगों द्वारा बदसलूकी का सिलसिला जारी है। श्रीकांत त्यागी जैसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के रीवा में सामने आया है। यहां पर बीजेपी युवा नेता पर रिटायर्ड सेनाकर्मी की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगा है। इस दौरान रिटायर्ड फौजी समेत दो लोग घायल हो गए। मारपीट करने वाला व्यक्ति रीवा के बीजेपी युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष बताया जा रहा है।

Published: 10 Aug 2022, 9:28 AM IST

यह मामला रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र का है। सेना से रिटायर फौजी दिनेश मिश्रा मेंस पार्लर चलाते हैं। उनके दुकान में दो कर्मचारी भी काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को बीजेपी युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष ऋतुराज चतुर्वेदी अपने साथियों के साथ दुकान में घुसा और दिनेश मिश्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी। ऋतुराज, अनुराग मिश्रा और अमन चर्तुवेदी ने दिनेश मिश्रा को बुरी तरह पीटा। इस दौरान उनके दुकान में तोड़फोड़ भी की। बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह विवाद किस वजह से शुरू हुआ था।

Published: 10 Aug 2022, 9:28 AM IST

मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शिकायत के बाद ऋतुराज, अनुराग मिश्रा और अमन चर्तुवेदी के खिलाफ 294, 323, 427, 452, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी बीजेपी नेता की तलाश शुरू कर दी है।

Published: 10 Aug 2022, 9:28 AM IST

वहीं, पीड़ित दिनेश मिश्रा ने कहा कि उनकी शिकायत के बाद तुरंत पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घटना के समय वहां पुलिसकर्मी भी मौके पर थे, लेकिन उन्होंने बचाया नहीं। बल्कि आरोपी को छोड़कर आए। दिनेश मिश्रा ने कहा कि ऋतुराज आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। बावजूद इसके वह बेखौफ घूमता है। आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Published: 10 Aug 2022, 9:28 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 10 Aug 2022, 9:28 AM IST