अपराध

अंधविश्वास में हैवानियत, अपनी और भाइयों की शादी जल्दी हो इसलिए भगवान को चढ़ा दी मानव की बलि

यूपी के गोंडा में अंधविश्वास में हैवानियत की खबर सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी ने उन्हें बताया था कि अगर वे नींद में बूढ़े व्यक्ति का सिर काट दें तो उनकी जल्दी ही शादी हो जाएगी। ये काम एक देवता को खुश करने के लिए करना था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति का सिर काटकर बलि देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपनी और अपने भाईयों की जल्दी शादी कराने के लिए भगवान को प्रसन्न करने बलि दी थी। घटना गुरुवार को हुई और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि शुक्ला और उसके पांच भाई अविवाहित थे। पिछले हफ्ते एक पुजारी ने उनसे मुलाकात की थी।

ग्रामीणों में से एक ने मीडिया को बताया, “पुजारी ने उन्हें बताया था कि अगर वे नींद में बूढ़े व्यक्ति का सिर काट दें तो उनकी जल्दी ही शादी हो जाएगी। ये काम एक देवता को खुश करने के लिए करना था।”

कर्नलगंज के एसएचओ राजनाथ सिंह ने कहा कि 25 वर्षीय आरोपी उदय प्रकाश शुक्ला का मृतक बाबूराम या उसके परिवार के साथ कोई विवाद या झगड़ा नहीं था। उन्होंने कहा, “हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किसने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। हमने एक तेज धार वाला हथियार बरामद किया है, जिसे अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा।”

सिंह ने आगे कहा कि हत्या के बाद शुक्ला ने शोर मचाया। फिर उसने लोगों से उसे गिरफ्तार कराने के लिए कहा। वह लॉक-अप में भी बड़बड़ा रहा था लेकिन उसके शब्द समझ में नहीं आ रहे थे।पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि बाबूराम के साथ उसका कोई विवाद नहीं था। उसने केवल देवता को खुश करने के लिए मानव बलि के रूप में उसका सिर काटा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की