अपराध

झारखंडः बीजेपी नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, पूर्व पीए ने की फायरिंग की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि पिछले विधानसभा चुनाव में फंड को लेकर चर्चा हो रही थी। उसी को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद देवाशीष घोष ने सीता सोरेन पर हथियार तान दिया। लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

बीजेपी नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, पूर्व पीए ने की फायरिंग की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
बीजेपी नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, पूर्व पीए ने की फायरिंग की कोशिश, हुआ गिरफ्तार फोटोः IANS

झारखंड की बीजेपी नेता सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ है। उन पर यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है। बताया जा रहा है कि सीता सोरेन पर हमला उस वक्त हुआ जब वह सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। राहत की बात यह रही कि वक्त रहते ही सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ ने सीता सोरेन पर हमला होने से बचा लिया और देवाशीष घोष को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सीता सोरेन झारखंड से सीएम हेमंत सोरेन की भाभी हैं।

जानकारी के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन गुरुवार को सरायढेला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। इस दौरान वह एक होटल में रुकीं। जब वह होटल के कमरे में गईं, तो वहां पहले से मौजूद देवाशीष ने उन पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश की। लेकिन, इससे पहले सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल से दो पिस्टल बरामद किए।

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि पिछले विधानसभा चुनाव में फंड को लेकर चर्चा हो रही थी। उसी को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद देवाशीष घोष ने सीता सोरेन पर हथियार तान दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व पीए देवाशीष अपने साथ देशी पिस्टल रखता था। पूर्व विधायक एक शादी समारोह से आई थीं। उनकी गाड़ी पूर्व पीए चला रहा था। गाड़ी में उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को पता था कि देवाशीष के पास पिस्टल है। मामले की जांच की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी नेता सीता सोरेन पर हुए हमले को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें लगता है कि सीता सोरेन जो हैं, वह गलत हाथों में हैं, उनके आसपास के लोग सही नहीं हैं। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा, मामला जानने के बाद ही कुछ कहूंगा। हमारी सरकार सबकी जानमाल की रक्षा करने के लिए खड़ी है। राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त है। यह रघुवर दास की सरकार नहीं है, जहां खुलेआम मॉब लिंचिंग हुआ करता था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी

  • ,
  • पाकिस्तानः अदालत ने इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया, गंभीर बीमार होने की अटकलों के बीच फैसला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • चमोली सुरंग हादसा: मलबे से एक और लापता श्रमिक का शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

  • ,
  • राजस्थान में खाद के लिए धक्के खा रहे किसान, लौट रहे खाली हाथ, यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित लूट हैः अशोक गहलोत