अपराध

झारखंडः पति ने शेविंग ब्लेड से पत्नी की गला रेतकर हत्या की, शव के पास बैठ गाता रहा दर्द भरा गाना

घटना गुमला के बिशुनपुर प्रखंड के सखुआपानी गांव की है। थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि रमेश असुर सखुआ पानी स्थित बॉक्साइट की माइंस में काम करता है। गुरुवार दोपहर वह नशे में धुत्त घर पहुंचा तो खाना नहीं बनने से नाराज होकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।

झारखंड में पति ने शेविंग ब्लेड से पत्नी की गला रेतकर हत्या की, शव के पास बैठ गाता रहा दर्द भरा गाना
झारखंड में पति ने शेविंग ब्लेड से पत्नी की गला रेतकर हत्या की, शव के पास बैठ गाता रहा दर्द भरा गाना फोटोः IANS

झारखंड के गुमला में शराब के नशे में धुत्त एक सनकी व्यक्ति ने दोपहर का भोजन वक्त पर नहीं बना तो अपनी पत्नी को ऐसी निर्ममता के साथ मौत के घाट उतारा कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। उसने शेविंग करने वाले ब्लेड से पत्नी का गला काट डाला और फिर शरीर के नाजुक अंगों को भी ब्लेड से काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद, वह उसके शव के पास बैठकर दर्द भरा गाना गाने लगा।

Published: undefined

वारदात झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के सखुआपानी गांव की है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि रमेश असुर सखुआ पानी स्थित बॉक्साइट की माइंस में काम करता है। गुरुवार दोपहर वह घर पहुंचा तो खाना नहीं बना था। यह देखकर वह भड़क गया।

Published: undefined

थाना प्रभारी ने बताया कि उसकी पत्नी एतवरिया घर में नहीं थी। रमेश पहले से नशे में धुत था। खाना नहीं मिलने से वह गुस्से से भड़क उठा। उसकी पत्नी भी नशे में थी और वह गांव में ही घूमने गई थी। इसके बाद वह पत्नी को ढूंढकर लाया। इस दौरान दोनों में खाना न बनाने को लेकर विवाद हुआ और रमेश ने ब्लेड से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसने पत्नी के शरीर के गुप्त हिस्सों को भी काट दिया।

Published: undefined

इसके बाद वह उसके शव के पास बैठकर फूल और कांटे का गम से भरा गाना गाने लगा। घटना की खबर लगते ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के तीन बच्चे हैं, जो बाहर रह कर पढ़ाई करते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर