अपराध

लखनऊ में सपा MLC के फ्लैट पर आधी रात को फायरिंग, युवक की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

लखनऊ में सपा एमएलसी अमित यादव के आवास पर हुई फायरिंग में युवक की मौत पर डीसीपी सेंट्रल ने कहा कि 5 लड़के विनय नाम के एक लड़के का जन्मदिन मना रहे थे। तभी पिस्टल से एक व्यक्ति राकेश को गोली लग गई। चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात समाजवादी पाटी के एमएलसी अमित यादव के फ्लैट पर गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि लखनऊ स्थित हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट के फ्लैट में शुक्रवार देर रात हुई बर्थडे पार्टी की दौरान फ्लैट में 5 लोग मौजूद थे। सभी शराब के नशे में थे। उनमें से किसी एक के पास अवैध असलहा था, वह लोडेड था उसी बीच गोली चल गई और राकेश को लग गई। यही लोग गोली लगने के बाद उसे आनन-फानन सभी लोग ट्रामा लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Published: undefined

एसीपी हजरतगंज ने बताया कि सूचना पर राकेश के परिवारीजन भी मौके पर आ गए हैं। उनसे पूछताछ में पता चला कि राकेश मूल रूप से सतरिख बाराबंकी का रहे वाला है। यहां वह प्राइवेट काम करता था। राकेश के परिवारीजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Published: undefined

पुलिस ने बताया कि पार्टी के दौरान सभी बीयर और शराब पी रहे थे। नशे में धुत थे। मौके से पुलिस को बीयर कैन मिले हैं। इसके साथ ही अन्य चीजें भी मिली हैं। नशे के दौरान पिस्टल देखने दिखाने में ट्रिगर दबने के कारण हत्या हुई है। पुलिस ने हथियार को बरामद कर लिया है और आगे की जांच कर रह है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined