अपराध

वकील बेटे ने जायदाद के लिए रिटायर्ड पुलिस वाले पिता की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

हरियाणा के गुरुग्राम में जायदाद के लिए रिश्तों का खून हो गया। एक वकील बेटे ने संपत्ति को लेकर अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बाद में उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

दिल्ली से सटे गुरुग्राम शनिवार दोपहर एक वकील बेटे ने अपने पिता की जायदाद के लिए गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार इलाके में एक 32 वर्षीय युवक ने संपत्ति विवाद में कथित रूप से अपने 62 वर्षीय पिता की पहले गोली मारकर हत्या कर दी, फिर बाद में खुद को भी गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पहले रविंद्र सिंह और उसके पिता राजवीर सिंह में संपत्ति विवाद को लेकर जोरदार बहस हुई, जिसके बाद रविंद्र ने अपने पिता को गोली मारी और फिर खुद की भी जान ले ली।

घटना अपराह्न् करीब 2.30 बजे हुई। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा, "रविंद्र एक वकील थे और गुरुग्राम के लोकल कोर्ट में प्रैक्टिस करता थे, जबकि उसके पिता राजवीर दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड थे। शुरुआती जांच और क्राइम सीन से यह पता चलता है कि रविंद्र ने पहले अपने पिता की हत्या की और बाद में खुद की भी गोली मारकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया।"

अधिकारी ने परिवार के सदस्य और पड़ोसियों के बयान के हवाले से कहा, "पिता-बेटे लगातार संपत्ति को लेकर झगड़ते रहते थे, शनिवार को भी दोनों के बीच जोरदार बहस हुई और यह घटना सामने आई। बोकन ने कहा, "हथियार लाइसेंसी थे या नहीं, यह जांच का विषय है। जांच टीम परिवार के सदस्यों से और जानकारी इकट्ठा कर रही है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप