अपराध

मध्य प्रदेश: उज्जैन में 12 साल की नाबालिग से दरिंदगी के मामले में ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, 3 हिरासत में, जांच जारी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता बच्ची उज्जैन के जीवनखीरी इलाके में एक ऑटो में चढ़ी थी। सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है। ऑटो ड्राइवर के अलाव हिरासत में लिए गए तीन लोगों की फिलहाल पहचान उजागर नहीं की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की नाबालिग बच्ची से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पेशे से ऑटो ड्राइवर है। इसके अलावा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। जिस 38 साल के ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके ऑटो से खून के धब्बे मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। ऑटो की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता बच्ची उज्जैन के जीवनखीरी इलाके में एक ऑटो में चढ़ी थी। सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है। ऑटो ड्राइवर के अलाव हिरासत में लिए गए तीन लोगों की फिलहाल पहचान उजागर नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने 8 किमी तक के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं, जहां पीड़ित बच्ची मदद की गुहार लगाते हुए पैदल चली थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। रेप की शिकार बच्ची को पहले उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इसके बाद उसे इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम ने ऑपरेशन किया। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है।

राज्य के गृहमंत्री ने बताया कि बच्ची उज्जैन के बाहर के किसी क्षेत्र की प्रतीत हो रही है। फिलहाल वह ठीक तरह से जवाब नहीं दे पा रही है। ऐसे में विशेषज्ञों और काउंसलर की मदद से उससे बातचीत की कोशिश की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो