अपराध

मध्य प्रदेशः इंदौर में कार में मिला करणी सेना के नेता का शव, उलझी मौत की गुत्थी, जांच में जुटी पुलिस

मोहित अपने दोस्त की कार लेकर निकला हुआ था और उसने बाद में अपने साथी आकाश और अंशुल को फोन किया और मौके पर आने को कहा। जब उसके दोस्त वहां पहुंचे तो कार के गेट बंद थे और वह खून से लथपथ अंदर पड़ा हुआ था।

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार में करणी सेना के नेता का शव मिला
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार में करणी सेना के नेता का शव मिला प्रतीकात्मक फोटोः IANS

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज घटना में एक कार से करणी सेना के नेता मोहित सिंह पटेल का शव मिला है। प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले मोहित के सीने में दो गोलियां लगी पाई गई है। कार में पास से ही उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की गई है, जिससे मोहित की मौत की गुत्थी उलझ गई है, जिसे सुलझाने के लिए पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

Published: undefined

इंदौर जोन दो के डीसीपी अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि कनाडिया थाना क्षेत्र के करीब स्थित बाईपास पर मोहित पटेल का शव रात लगभग 11 बजे कार के भीतर मिला है, उनके मित्र गंभीर हालत में मोहित को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित के सीने में दो गोलियां लगी थीं। गोली करीब से मारी गई है।

Published: undefined

अब तक की जांच में पता चला है कि मोहित अपने दोस्त की कार लेकर निकला हुआ था और उसने बाद में अपने साथी आकाश और अंशुल को फोन किया और मौके पर आने को कहा। जब उसके दोस्त वहां पहुंचे तो कार के गेट बंद थे और वह खून से लथपथ अंदर पड़ा हुआ था। मोहित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Published: undefined

मोहित के सीने में दो गोलियां लगी हुई थीं। उसे गोली करीब से मारी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मोहित प्रॉपर्टी का कारोबार करता था और उसके पिता खेती किसानी करते हैं। मोहित की मौत के लेकर गुत्थी उलझी हुई है इसलिए वह मोहित के मित्रों से पूछताछ कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined