अपराध

MP: खेत में एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल मिलने से हड़कंप, 2 महीने से थे लापता, 5 लोग हिरासत में लिए गए

नेमावर थाने के प्रभारी अश्विन सिंह सेंगर ने बताया कि लापता पांचों लोगों के कंकाल 10 फीट गहरे गड्ढे से निकाले गए हैं। शवों एक खेत में दफनाया गया था। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक खेत में एक ही परिवार के पांच लोगों के कंकाल बरामद किए गए। यह आदिवासी परिवार दो माह से लापता थे। पुलिस ने कुछ लोगों केा हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेमावर थाने के मेला रोड के करीब के खेत में लगभग 10 फुट गहरे गड्ढे से पांच लोगों के कंकाल बरामद किए गए हैं। पुलिस यहां तक लापता हुए परिवार के मोबाइल का पता करते हुए पहुंची। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों में महिला और उसकी दो बेटियां भी हैं।

नेमावर थाने के प्रभारी अश्विन सिंह सेंगर ने बताया कि लापता पांचों लोगों के कंकाल 10 फीट गहरे गड्ढे से निकाले गए हैं। शवों एक खेत में दफनाया गया था। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल