अपराध

महाराष्ट्र: पुणे की यरवदा जेल से खूंखार गैंगस्टर फरार, काट रहा था आजीवन कारावास की सजा

बाद में उसे पुणे की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उसे वाईसीजे ओपन जेल में बैरक नंबर 4 में रखा गया। जाधव सोमवार शाम को कैदियों की गिनती में 'गायब' था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक खूंखार गैंगस्टर महाराष्ट्र के पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल से भाग निकला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गैंगस्टर की पहचान आशीष भरत जाधव के रूप में की गई है, जिसका जेल टैग सी-949 है, जो मूल रूप से मावल का रहने वाला है और वारजे-मालवाड़ी पुलिस ने 2008 में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार किया।

बाद में उसे पुणे की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उसे वाईसीजे ओपन जेल में बैरक नंबर 4 में रखा गया। जाधव सोमवार शाम को कैदियों की गिनती में 'गायब' था। वाईसीजे परिसर के अंदर कई जगहों पर उसे ढूंढा गया, लेकिन जब वह नहीं मिला तो अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला कि वह 'भाग गया', और पास के यरवदा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

एक अधिकारी ने कहा कि पुणे शहर, मावल और अन्य इलाकों में जाधव का पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उसके भागने में मदद करने के लिए किसी अंदरूनी या बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।

इस बीच वाईसीजे ने अपने परिसर और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है, खासकर ओपन जेल और ऐतिहासिक जेल परिसर में सभी कैदियों की आवाजाही पर निगरानी रख रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दो मजदूरों की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा, कुलगाम में सर्च ऑपरेशन

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट

  • ,
  • CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा

  • ,
  • कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत, जानें कहां-कहां घटे दाम?