अपराध

मुंबई में दिनदहाड़े शख्स ने 5 लोगों को चाकू मारा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

इस सिलसिलेवार हत्याकांड के पीछे की सटीक मंशा स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस ने कहा कि बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर को सील कर दिया गया है। घटना स्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

मुंबई की एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार दोपहर में एक व्यक्ति ने अचानक पांच लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिनमें से तीन की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। हमलावर की पहचान 54 वर्षीय चेतन गाला के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हत्याकांड के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है।

डॉ. डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना ग्रांट रोड के रिहायशी इलाके पार्वती मेंशन बिल्डिंग में हुई, जहां पुरानी शैली के आम रास्ते थे। बिल्डिंग के नीचे खड़े कुछ लोगों ने घटना का वीडियो शूट कर लिया, जिसमें गाला को इमारत की दूसरी मंजिल पर एक व्यक्ति के पीछे दौड़ते हुए और इसे लगातार छुरा घोंपते हुए देखा जा सकता है, जब तक कि वह खून से लथपथ होकर गिर नहीं गया।

इस हमले के बाद वह पहली मंजिल पर चला गया जहां एक अन्य व्यक्ति सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था। नीचे खड़ी स्थानीय लोगों की भीड़ उसे चिल्लाकर चेतावनी देती रही कि वह भाग जाए, कि हमलावर उसके पीछे आ रहा है। वीडियो में दो अन्य डरे हुए निवासियों को हमलावर पर चिल्लाते हुए नीचे इकट्ठे लोगों के साथ भागते देखा जा सकता है। घायलों को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल और पास के बीएमसी के नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस सिलसिलेवार हत्याकांड के पीछे की सटीक मंशा स्पष्ट नहीं है और पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने कहा कि आरोपी गाला अचानक चाकू लहराते हुए बाहर निकला और कम से कम पांच लोगों को निशाना बनाते हुए बेतरतीब ढंग से लोगों पर वार करना शुरू कर दिया। भयभीत स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और जल्द ही उस पर काबू पाने में सफल रही। बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर को सील कर दिया गया है। घटना स्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों से बातचीत का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी बोले- 'नहीं दबाई जा सकती आवाज', छात्राओं से बदसलूकी का मुद्दा उठाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ का पुल बारिश में बहा, ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • ,
  • किसानों के दिल्ली कूच से पहले खनौरी बॉर्डर सील, 5 लेयर बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल तैनात

  • ,
  • 'नहीं चाहिए पाप का पैसा', राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अखिलेश यादव का वीडियो गीत के जरिए BJP पर हमला

  • ,
  • छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ की लागत से बना पुल बारिश में बहा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल