अपराध

प्रयागराज में सामूहिक हत्या से हड़कंप! एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या, शवों को जलाने के लिए घर में लगाई आग

अपराधियों ने सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शवों को जलाने के लिए घर में ही आग लगा दी। सूचना मिले के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो। घर में शवों की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। अपराधियों ने थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार आधी रात बाद अपराधी घर में घुसे और परिवार के पांचा लोगों का गला रेत दिया। बताया जा रहा है कि जस समय वारादात को अपराधियों ने अंजाम दिया उस समय घर में सभी लोग सो रहे थे।

यही नहीं अपराधियों ने सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शवों को जलाने के लिए घर में ही आग लगा दी। सूचना मिले के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो। घर में शवों की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

इससे पहले प्रयागराज में 16 अप्रैल को भी सामूहिक हत्या हुई थी। एक ही परिवार के 5 लोगों के शव घर में मिले थे। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की थी। पत्नी और 3 बेटियों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा दिया गया था। पति का शव फंदे से लटका मिला था। घर के दरवाजे पर खून से सना धारदार हथियार बरामद किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए