अपराध

मेरठ: सौरभ की हत्या करने वाली मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड को वकीलों ने पीटा, पुलिस ने किया बचाव

जानकारी के अनुसार, सौरभ अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से मेरठ आया था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और फिर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने चली गई थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

यूपी के मेरठ में सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर को चार टुकड़ों में काटने वाली मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को सीजेएम कोर्ट के बाहर वकीलों ने जमकर पीटा। यह घटना बुधवार को उस समय घटी जब पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी।

इस दौरान वकीलों ने साहिल के कपड़े फाड़ दिए और दोनों की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने बमुश्किल दोनों को बचाकर कोर्ट रूम में ले जाकर जज के सामने पेश किया।

इससे पहले, पुलिस ने मुस्कान और साहिल को मीडिया के सामने पेश किया। मुस्कान की मांग में सिंदूर था। जब मीडिया ने मुस्कान से सवाल किया कि यह सिंदूर किसके नाम का है? तो मुस्कान वहां मौजूद लोगों को घूरने लगी, लेकिन कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया और थोड़ी देर बाद उसने नजरें झुका ली।

बता दें कि मेरठ में ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंद्रानगर में यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। मर्चेंट नेवी में तैनात सौरभ कुमार राजपूत की पत्नी मुस्कान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसके शरीर के चार टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद लाश के टुकड़े को ड्रम में रखकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। मुस्कान ने सौरभ से लव मैरिज की थी, दोनों की एक 6 साल की बेटी भी है।

जानकारी के अनुसार, सौरभ अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से मेरठ आया था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और फिर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने चली गई थी। मुस्कान ने पड़ोसियों को बताया था कि वह अपने पति के साथ घूमने हिमाचल जा रही है। मंगलवार को बदबू फैलने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने मुस्कान और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की