अपराध

महरौली हत्याकांड : श्रद्धा को दस दिन पहले ही मार डालने वाला था आफताब, लेकिन...

श्रद्धा वॉकर की हत्या के मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि आरोपी आफताब ने दस दिन पहले ही उसे मार डालने की योजना बनाई थी, लेकिन श्रद्धा के रोने से वह झिझक गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

श्रद्धा वॉकर की हत्या के मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि आरोपी आफताब ने दस दिन पहले ही उसे मार डालने की योजना बनाई थी, लेकिन श्रद्धा के रोने से वह झिझक गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया, "उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे, क्योंकि श्रद्धा को शक था कि वह उसे धोखा दे रहा है। वह डेटिंग ऐप बम्बल पर सक्रिय था, जिस पर दोनों तीन साल पहले मिले थे।"

सूत्रों ने दावा किया, "वह जानती थी कि वह डेटिंग ऐप पर अन्य लड़कियों से बात कर रहा था और आफताब को अब उसमें कोई रूचि नहीं थी।" सूत्रों ने कहा, "लड़ाई के बाद, आफताब ने 10 दिन पहले उसे मारने की योजना बनाई थी, लेकिन श्रद्धा रोई और फिर वह ऐसा करने में झिझक गया।"

पुलिस ने कहा कि 18 मई को अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका के शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद आरोपी ने अगले दिन एक नया रेफ्रिजरेटर खरीदा और अवशेषों को उसमें जमा कर दिया। बदबू से बचने के लिए उसने अपने घर पर अगरबत्तियां जलाई।

आफताब कथित तौर पर अमेरिकी क्राइम शो 'डेक्सटर' से प्रेरित था, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताता है जो दोहरी जिंदगी जीता है। सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षित रसोइया होने के नाते आफताब चाकू चलाने में माहिर था। हालांकि वारदात में इस्तेमाल चाकू अभी तक बरामद नहीं हो सका है।

उसने 18 दिनों की अवधि में महरौली के जंगल में शरीर के टुकड़े फेंके थे। शक से बचने के लिए वह रात करीब 2 बजे पॉलीबैग में बॉडी पार्ट रखकर घर से निकल जाता था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन