अपराध

मीरा रोड हत्याकांड: महिला की मौत के बाद शव को टुकड़े कर कुकर में उबालने वाले आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

32 वर्षीय सरस्वती वैद्य अपने 56 वर्षीय साथी मनोज एस के साथ आकाशगंगा भवन में किराये के फ्लैट में 3 साल से रह रही थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई के मीरा रोड पर 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने 56 वर्षीय लिव-इन पार्टनर मनोज साने से पूछताछ की है। इस दौरान आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सरस्वती वैद्य ने 3 जून को आत्महत्या कर ली थी। वह डर गया था कि उस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया जाएगा, इसलिए उसने उसके शरीर को ठिकाने लगाने का फैसला किया। उसने पुलिस को बताया कि उसने उसके शरीर के टुकड़े किए और बदबू से बचने के लिए उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने उसके बाद अपना जीवन समाप्त करने का फैसला किया था और उसे इसका कोई पछतावा नहीं है।

पुलिस आरोपी द्वारा मृतक के खुदकुशी करने के दावे की पुष्टि कर रही है। जांच की जा रही है और घर से बरामद शव के टुकड़ों को पोस्टमॉर्टम के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया गया है।

32 वर्षीय सरस्वती वैद्य अपने 56 वर्षीय साथी मनोज एस के साथ आकाशगंगा भवन में किराये के फ्लैट में 3 साल से रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, नयानगर पुलिस थाना क्षेत्र की आकाशगंगा बिल्डिंग की सातवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 704 से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो इस दिल दहला देने वाली वारदात का पता चला। पुलिस के मुताबिक फ्लैट में 32 वर्षीय महिला का शव कई टुकड़ों में मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव के कुछ टुकड़े गायब भी हैं।

नवंबर 2022 में दिल्ली में महाराष्ट्र के पालघर जिले की रहने वाली श्रद्धा वाकर की हत्या के अलावा, इस हफ्ते इस क्षेत्र में यह दूसरी युवती की जघन्य हत्या है। इससे पहले, पिछले हफ्ते के अंत में एक महिला के शरीर को दो टुकड़ों में काटकर पास के भायंदर शहर में उत्तान बीच के पास फेंक दिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Jun 2023, 8:52 AM IST

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन