अपराध

उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रधान पद के प्रत्याशी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घायल प्रत्याशी को पहले बड़ौत के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत गंभी होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव के ऐलान के साथ ही आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आने लगी हैं। बागपत में प्रधान पद के प्रत्याशी को देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल प्रत्याशी का नाम शकील बताया जा रहा है। पूरा मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ओसिक्का गांव का है। खबरों के मुताबिक, प्रत्याशी पर चुनावी रंजिश की वजह से फायरिंग हुई है।

Published: undefined

घायल प्रत्याशी को पहले बड़ौत के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत गंभी होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल गंभीर हालत में प्रधान प्रत्याशी का इलाज जारी है।

Published: undefined

इससे पहले शुक्रवार रात को गुलरिहा थाना इलाके के नरायनपुर के पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह मामला भी चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व प्रधान की हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरायनपुर में सीट अनारक्षित होने के बाद वह प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने पर्चा भी खरीद लिया था। जिस समय बदमाशों ने उनके ऊपर हमला किया उस समय वह जनसंपर्क कर लौट रहे थे।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined