अपराध

मध्यप्रदेश: नीमच में दिल दहलाने वाली घटना, आदिवासी युवक को पहले लाठी डंडों पीटा, फिर गाड़ी से बांधकर घसीटा, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में हैवानियत वाली घटना सामने आई है, जहां आदिवासी युवक को पीटा गया और उसके बाद उसे वाहन के पीछे बांधकर घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में हैवानियत वाली घटना सामने आई है, जहां आदिवासी युवक को पीटा गया और उसके बाद उसे वाहन के पीछे बांधकर घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंगोली क्षेत्र के बांणदा गांव में कन्हैयालाल भील अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था और वाहनों को भी रोक रहा था। इसी दौरान एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। विवाद हुआ, इसके बाद वाहन चालक अपने कुछ पारिवारिक लोगों और रिश्तेदारों को लेकर मौके पर आया और कन्हैया लाल को पिकअप वाहन के पीछे रस्सी से बांधकर काफी दूर तक घसीटा। इस घटना को छीतर मल गुर्जर ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया।

इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी शिवराज सरकार को घेरते हुए पूछा है कि आखिर मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है। उन्होंने इस घटना का वीडियो भी साझा किया है।

नीमच के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने आईएएनएस को बताया है कि इस मामले में आठ आरोपियों को चिन्हित किया गया है , इनमें से मुख्य आरोपी सहित पांच की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। वहीं पिकअप वाहन को जप्त कर लिया गया है, इसके अलावा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


कलेक्टर नीमच मयंक अग्रवाल द्वारा मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 2016 के तहत सिंगोली तहसील के ग्राम बांणदा निवासी पीड़ित परिवार को चार लाख 12 हजार 500 रुपए की राहत सहायता स्वीकृत की गई है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी

  • ,
  • 'मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है': इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी