अपराध

मुंबई एयर होस्टेस मर्डर के आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस स्टेशन में पैंट से बने फंदे पर लटका मिला शव

एयर होस्टेस हत्या मामले के आरोपी विक्रम अटवाल ने अंधेरी पुलिस स्टेशन के लॉक अप में आत्महत्या कर ली है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई में एयर होस्टेस हत्या मामले में बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक हत्या के आरोपी विक्रम अटवाल ने अंधेरी पुलिस स्टेशन के लॉक अप में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उसने खुद की पैंट से फांसी लगाई है। विक्रम अटवाल पवई की उसी NG काम्प्लेक्स की इमारत में हाउस कीपर का काम करता था, जिसमें रायपुर की रहने वाली एयरहोस्टेस रूपल की बॉडी रविवार रात को मिली थी।

आपको बता दें, पुलिस ने रूपल के शव को बाथरूम से बरामद किया था। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए आठ टीमों का गठन किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो आरोप विक्रम उसमें नजर आया। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया। इस हत्याकांड के शुरुआती पुलिस जांच में यह सामने आया था कि रूपल और विक्रम के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। रूपल जिस सोसाइटी में रहती थी, उसके साफ-सफाई को लेकर विक्रम के साथ कई बार कहासुनी भी हुई थी। संभवत: इसी बात से खुन्नस में आकर विक्रम ने रूपल की हत्या कर दी।

इसके अलावा खबर ये भी सामने आई कि विक्रम रूपल ओगरे से एकतरफा मोहब्बत करता था, जिसका पता रूपल को चल गया था। इसको लेकर उसने विक्रम को चेताया भी था। हालांकि, पुलिस इन सभी एंगल की जांच कर ही रही थी कि विक्रम ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विक्रम ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा