अपराध

नोएडा: नौकरी देने के नाम पर युवाओं को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बनाते थे निशाना

गैंग के आरोपी सोशल मीडिया के जरिए नौकरी देने का प्रचार करते थे। इन्होंने युवाओं को झांसा देने के लिए अपना एक यूट्यूब चैनल भी बना रखा था।

नोएडा में नौकरी के नाम पर ठगी के खेल
नोएडा में नौकरी के नाम पर ठगी के खेल 

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली-एनसीआर में बेरोजगार युवाओं को अपना निशान बनाते थे। उन्हें नौकरी देने के नाम पर ठगी किया करते थे। पुलिस ने गैंग की चार महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई सामान और कागजात भी बरामद किए गए हैं।

गैंग के आरोपी सोशल मीडिया के जरिए नौकरी देने का प्रचार करते थे। इन्होंने युवाओं को झांसा देने के लिए अपना एक यूट्यूब चैनल भी बना रखा था। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-49 थाना की टीम ने सलारपुर के पास क्वालिटी फर्नीचर की तीसरी मंजिल से चार महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी वसीम अहमद उर्फ कपिल भाटी उर्फ पीयूष भाटी उर्फ वसीम पत्रकार ने बताया कि वह अपने साथी रोहित चंदैला उर्फ राहुल भाटी और रोहित कुमार के साथ मिलकर पिछले डेढ़ साल से ठगी कर रहा है। इन्होंने नोएडा दिल्ली जॉब के नाम से यूट्यूब चैनल बना रखा था, जिसमें नौकरी दिलाने के भ्रामक विज्ञापन डालते थे।

गैंग के लोग रजिस्ट्रेशन फीस, फाइल चार्ज और सिक्योरिटी मनी के नाम पर ठगी करते थे। युवकों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया जाता था। गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'अवेयरनेस न्यूज', 'वसीम पत्रकार', 'कविता चौहान' और 'अरुण कुमार' नाम से अकाउंट बना रखा है। इन्होंने नौकरी मांगने आई चार लड़कियों को भी अपने साथ जोड़ लिया था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त वसीम अहमद उर्फ कपिल भाटी उर्फ पीयूष भाटी ने बिजनौर से 12वीं पास की है। वह साल 2009 में नोएडा आ गया था। शुरू में एसी मैकेनिक के रूप में काम किया। इसके बाद 12वीं पास रोहित कुमार और बीटेक कर चुके रोहित चंदेला उर्फ राहुल भाटी के साथ नौकरी के नाम पर झांसा देने का काम शुरू किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोपों के बीच पूर्व चुनाव आयुक्त लवासा बोले- चुनाव आयोग की छवि खराब होने का है दुख

  • ,
  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा