अपराध

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपराधी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मी की मौत

मामला मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव का है। यहां देर रात कादिर नाम के अपराधी को पकड़ने के लिए नोएडा पुलिस गई थी। इसी दौरान बदमाश के परिजनों और उसके साथियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार देर रात शातिर बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। फायरिंग में 25 साल के कांस्टेबल की मौत हो गई।

मामला मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव का है। यहां देर रात कादिर नाम के अपराधी को पकड़ने के लिए नोएडा पुलिस गई थी। इसी दौरान बदमाश के परिजनों और उसके साथियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। एक गोली पुलिसकर्मी कांस्टेबल सौरभ को लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "25 मई को थाना मसूरी को सूचना मिली कि थाना मसूरी के ग्राम नाहल में गौतमबुद्धनगर के एक आरक्षी सौरभ को गोली लग गई है, जिसे टीम यशोदा अस्पताल ले गई, जहां पर उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।"

उन्होंने बताया, "पुलिस टीम एक वांछित अभियुक्त कादिर की गिरफ्तारी के लिए आई थी। कादिर नाहल का रहने वाला था। घटना में थाना फेस-3 गौतमबुद्धनगर के उपनिरीक्षक सचिन की ओर से एक तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।"

रविवार की देर शाम नोएडा की क्राइम ब्रांच और फेस तृतीय थाना पुलिस ने बदमाश कादिर को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। टीम ने कादिर को उसके घर से गिरफ्तार भी कर लिया था।

इसी बीच कादिर के साथियों और परिजनों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी और पथराव कर दिया, जिसमें सिपाही सौरभ देशवाल के सिर में गोली लग गई। घायल को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा