अपराध

लॉकडाउन के कारण हुआ व्यापारी को भारी नुकसान तो परिवार के 4 सदस्यों के साथ की खुदकुशी

पुणे के सुखसागर नगर क्षेत्र में एक छोटे व्यवसायी छात्रों के लिए पहचान पत्र बनाने का एक छोटा व्यवसाय करता था, वहीं लॉकडाउन के कारण उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा था। आर्थिक तंगी से परेशान होकर व्यापारी ने अपने परिवार के 4 सदस्य के साथ खुदकुशी कर ली।

 फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पुणे के सुखसागर नगर क्षेत्र में एक छोटे व्यवसायी का चार सदस्यीय परिवार, जिसमें पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं, उन्हें शुक्रवार की सुबह को अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। मृतकों की पहचान अतुल शिंदे (33), उनकी पत्नी जया शिंदे(32), उनकी 3 वर्षीय बेटी और छह साल के बेटे के रूप में की गई है।

सूचना मिलने के बाद भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम आज सुबह घटनास्थल पर पहुंची, घर के अंदर पहुंचने पर उन्हें सामूहिक आत्महत्या की जानकारी मिली। परिवार के चारों सदस्य नायलॉन की रस्सी से लटके पाए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है, वहीं घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिंदे छात्रों के लिए पहचान पत्र बनाने का एक छोटा व्यवसाय करता था, वहीं लॉकडाउन के कारण उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: शर्मनाक! सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकारों और विपक्षी नेताओं पर FIR दर्ज करवा रही है योगी सरकार: प्रियंका गांधी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की