अपराध

पटना नीट छात्रा मौत मामला: हॉस्टल में CBI की छापेमारी, जांच टीम के हाथ लगे अहम सबूत

पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई की टाम ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल में 3 घंटे तलाशी के बाद डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार की राजधानी पटना में नीट की एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच जारी है। जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंपे जाने के बाद एजेंसी ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को CBI की टीम ने पटना स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया।

Published: undefined

हॉस्टल में तलाशी, दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जांच टीम ने हॉस्टल के कमरों, रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच की। इस दौरान कुछ अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इन्हें तकनीकी विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा, ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके।

Published: undefined

जहानाबाद में परिजनों से पूछताछ

रविवार सुबह CBI की टीम छात्रा के पैतृक घर जहानाबाद भी पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से विस्तृत बातचीत की। पूछताछ के दौरान छात्रा की दिनचर्या, दोस्तों से संबंध, हालिया गतिविधियों और किसी संभावित विवाद या धमकी के बारे में जानकारी जुटाई गई।

जांच एजेंसी हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है, ताकि मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

Published: undefined

आरोप और विवाद, आत्महत्या या हत्या?

मामला तब और संवेदनशील हो गया जब छात्रा के परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर मामले को दबाने की कोशिश का भी आरोप लगाया।

शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की बात सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे।

Published: undefined

गिरफ्तारी और एसआईटी जांच

पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल के मालिक को गिरफ्तार किया था। हालांकि, गर्ल्स हॉस्टल की संचालिका को पूछताछ के बिना ही छोड़ दिए जाने पर भी सवाल उठे।

जांच के लिए गठित एसआईटी ने छात्रा को नाबालिग बताते हुए पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि छात्रा के अंडरगारमेंट्स में स्पर्म पाया गया था। डीएनए मिलान के लिए कई लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें कुछ परिजन और रिश्तेदार भी शामिल थे। इस प्रक्रिया पर भी परिवार ने आपत्ति जताई थी।

Published: undefined

सरकार ने CBI को सौंपी जांच

लगातार उठते सवालों और विवाद के बीच सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी। अब केंद्रीय एजेंसी साक्ष्यों और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

फिलहाल, पूरे मामले पर राज्यभर की नजर टिकी हुई है और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined