अपराध

'दस करोड़ दो वरना अंजाम बुरा होगा...', सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी

धमकी देने वाले ने खुद को अरजू बिश्नोई बताया और चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते में फिरौती की रकम नहीं दी गई तो बी प्राक को गंभीर नुकसान होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाबी सिंगर बी प्राक को धमकी मिल रही है। लॉरेंस गैंग ने उन्हें 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। यह धमकी पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए मिली थी।

इससे पहले 5 जनवरी को दिलनूर को दो बार एक विदेशी नंबर से फोन भी किया गया था, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की थी। फिर 6 जनवरी को फिर से एक और विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को अरजू बिश्नोई बताया और बी प्राक से फिरौती की रकम मांगने की बात कही।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दिलनूर ने एसएसपी मोहाली के पास शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि वह बी प्राक को 10 करोड़ रुपये की फिरौती देने के लिए कहें। धमकी दी गई थी कि यदि एक हफ्ते के अंदर फिरौती की रकम नहीं दी गई, तो बी प्राक को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

दिलनूर ने यह भी बताया कि 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आई थी, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। फिर 6 जनवरी को एक दूसरे विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसे उन्होंने उठाया, लेकिन कॉल के दौरान कुछ संदिग्ध बातों को महसूस करते हुए उन्होंने तुरंत कॉल काट दी। इसके बाद उन्हें एक ऑडियो संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें फिरौती की धमकी दी गई थी।

धमकी मिलने के बाद दिलनूर ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया। एसएसपी मोहाली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब कॉल के स्रोत और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया