अपराध

लखनऊ में बैंक लॉकर लूटने वाले गैंग के एक और बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, गाजीपुर में मारा गया

बदमाश सन्नी दयाल की पुलिस से मठभेड़ गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र की बारा पुलिस चौकी के पास हुई। बैंक लूट में शामिल सन्नी दयाल की मौत की पुष्टि गाजीपुर के एसपी इरज राजा ने की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक का लॉकर तोड़कर करोड़ों की लूट को अंजाम देने वाले गैंग के दो बदमाशों का पुलिस ने अब तक एनकाउंटर कर दिया है। गैंग के दूसरे बदमाश और 25 हजार के इनामी सन्नी दयाल का भी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। यह मुठभेड़ सोमवार की देर रात गाजीपुर में यूपी-बिहार बॉर्डर पर हुई।

बताया जा रहा है कि बदमाश सन्नी दयाल की पुलिस से मठभेड़ गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र की बारा पुलिस चौकी के पास हुई। बैंक लूट में शामिल सन्नी दयाल की मौत की पुष्टि गाजीपुर के एसपी इरज राजा ने की है। इससे पहले पुलिस में लखनऊ में किसान पथ पर मुठभेड़ में सोबिंद कुमार को मार गिराय था।

इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर लूट करने के मामले में अब तक दो बदमाश मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं और तीन बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दो बदमाश अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। फरार मिथुन कुमार  और विपिन कुमार को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इससे पहले सोमवार को लखनऊ पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट ब्रांच में लूट के 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद बिहार के एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही थी। वहीं, दूसरी कार में सवार 4 अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इनमें सोबिंद कुमार और सन्नी दयाल शामिल थे। इसके अलावा जो पकड़े गए थे उनकी पहचान अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद के रूप में हुई है। तीनों कार में सवार थे और आउटर रिंग रोड से भागने की कोशिश कर रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया