अपराध

UP: खाकी फिर हुई दागदार! बेटी के साथ हुआ था दुष्कर्म, न्याय मांगा तो चौकी प्रभारी ने मां का किया रेप, हुआ गिरफ्तार

महिला की शिकायत के अनुसार, मौर्य उसकी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच कर रहा था। उसने उसे 28 अगस्त को आधिकारिक आवासीय क्वार्टर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सदर इलाके में 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मां के साथ उसके आधिकारिक आवासीय क्वार्टर में दुष्कर्म करने के आरोप में चौकी प्रभारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इंस्पेक्टर अनूप मौर्य को निलंबित कर दिया गया है।

महिला की शिकायत के अनुसार, मौर्य उसकी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच कर रहा था। उसने उसे 28 अगस्त को आधिकारिक आवासीय क्वार्टर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

गिरफ्तार अधिकारी ने हालांकि कहा कि उसने शिकायतकर्ता को कुछ दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर लेने के लिए अपने कमरे में बुलाया था।

कन्नौज के एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा, "पीड़िता के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।"

सर्किल अधिकारी (सदर) शिव प्रताप सिंह को घटना की शुरुआती जांच करने के लिए कहा गया था। उन्होंने मौर्य को दोषी पाया।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined