अपराध

पंजाब: AAP नेता की हत्या, जलंधर में गुरुद्वारे के बाहर 8 से 9 राउंड फायरिंग, लक्की ओबोराय को लगी 5 गोलियां

अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें लक्की ओबोराय के शरीर में करीब पांच गोलियां लगीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबोराय की हत्या कर दी गई। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर आप नेता की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें लक्की ओबोराय के शरीर में करीब पांच गोलियां लगीं।

गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद जालंधर शहर में दहशत का माहौल बन गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

Published: undefined

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है। साथ ही, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। बताया जा रहा है कि लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की ओर से नगर निगम चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लक्की ओबोराय, कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी माने जाते थे और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

Published: undefined

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत परी ने बताया कि लक्की ओबोराय को एक से अधिक गोलियां लगी हैं और यह फायरिंग अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए राजनीतिक रंजिश, निजी दुश्मनी और अन्य संभावित एंगल्स की भी जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined