अपराध

पंजाबः गुरुद्वारे में बेअदबी के संदेह में निहंग सिख ने एक शख्स की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेअदबी के संदेह में हत्या के आरोप में निहंग सिख को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम रमनदीप सिंह है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। इस दौरान पुलिस ने मृतक के शव को गुरुद्वारे से बरामद कर लिया है, जिसे रमनदीप सिंह ने तलवार से काट डाला था।

गुरुद्वारे में बेअदबी के संदेह में निहंग सिख ने शख्स की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुरुद्वारे में बेअदबी के संदेह में निहंग सिख ने शख्स की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार फोटोः सोशल मीडिया

पंजाब के एक गुरुद्वारा में कथित बेअदबी के संदेह में फिर एक हिंसक घटना हुई है, जिसमें एक शख्स की हत्या कर दी गई है। घटना कपूरथला जिले की है, जहां फगवाड़ा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चौरा खूह साहिब में एक निहंग सिख ने बेअदबी करने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

Published: undefined

बेअदबी के संदेह में शख्स की हत्या के आरोप में निहंग सिख को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम रमनदीप सिंह है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। इस दौरान पुलिस ने मृतक के शव को गुरुद्वारे से बरामद कर लिया है, जिसे रमनदीप सिंह ने तलवार से काट डाला था।

Published: undefined

मिली जानकारी से पता चला है कि रमनदीप सिंह ने कथित तौर पर व्यक्ति की हत्या करने से पहले उसका एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने दावा किया था कि एक व्यक्ति ने अपने वीडियो में स्वीकार किया है कि उसे बेअदबी करने के लिए गुरुद्वारे में भेजा गया था।

Published: undefined

आरोपी ने वीडियो बनाया जिसमें उसने देर रात उस व्यक्ति से पूछताछ की और फिर उसे पकड़ कर तलवार से काट डाला। मृतक ने खुद को गुरुद्वारे के बाथरूम में बंद कर लिया था। इससे पहले निहंग सिख ने उससे पूछा था कि क्या उसे बेअदबी करने के लिए भेजा गया है। पुलिस ने शव को गुरुद्वारे से बरामद कर लिया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • MP के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक हलचल थमने से कच्चा तेल 2.1% सस्ता और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी प्राथमिकी ‘धोखा’, बड़े लोगों को बचाया जा रहा : अरविंद केजरीवाल

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में जांच और एफआईआर दर्ज कराकर क्या योगी ने आरएसएस को शर्मिंदगी से बचा लिया?

  • ,
  • पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा चुनाव का स्पष्ट रोडमैप