अपराध

पंजाब पुलिस ने गोरखपुर से गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया, चंडीगढ़ के गोलीबारी कांड में थे शामिल

इसी साल 19 जनवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर-5 स्थित एक कारोबारी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। पुलिस की जांच में इस कांड में इन तीनों आरोपियों की संलिप्तता की बात सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

पंजाब पुलिस ने गोरखपुर से गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया
पंजाब पुलिस ने गोरखपुर से गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया फोटोः IANS

पंजाब पुलिस ने एक विशेष अभियान में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से विदेश से रैकेट चला रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के तीन गुर्गों अमृतपाल सिंह, कमलप्रीत सिंह और प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ के सनसनीखेज गोलीबारी मामले को सुलझाने का दावा किया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को चंडीगढ़ में बताया कि एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ एक संयुक्त अभियान में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से तीनों काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह, कमलप्रीत सिंह और प्रेम सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर-5 स्थित एक कारोबारी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जांच में इस कांड में इन तीनों आरोपियों की संलिप्तता की बात सामने आई थी। डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एडीजीपी प्रोमोद बान के नेतृत्व में एजीटीएफ पंजाब के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एआईजी संदीप गोयल की देखरेख में पुलिस टीमों ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त रूप से उन्हें बिहार से उत्तर प्रदेश के रास्ते पर ट्रैक किया और गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना

  • ,
  • गोलवलकर ने सावरकर की आलोचना की थी, क्या बीजेपी और शिवसेना नेता उनकी किताब फाड़ेंगे: कांग्रेस