अपराध

राजस्थान: एक विला में चल रही थी नकली नोट छापने की फैक्ट्री, 5 लाख के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस के एसओजी ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5,80,000 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। एसओजी ने एक फैक्ट्री को भी जब्त कर लिया जो एक विला से चलाए जा रहे नकली भारतीय मुद्रा नोट को छापने में लगी हुई थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5,80,000 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। एसओजी ने एक फैक्ट्री को भी जब्त कर लिया जो एक विला से चलाए जा रहे नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) को छापने में लगी हुई थी।

एसओजी अधिकारियों के मुताबिक, "यह कार्रवाई बुधवार की सुबह जयपुर के पास गोनेर पदमपुरा में की गई। एसओजी को मिली जानकारी के आधार पर आरोपी व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। 5,80,000 रुपये के नकली नोटों के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले। नकली नोट छापने की मशीन, रंगीन प्रिंटर और स्कैनर सहित वहां पाए गए। एसओजी टीम ने उन सभी को जब्त कर लिया है। टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान बृजेश मौर्य और प्रथम शर्मा के रूप में हुई है।"

शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि मध्य प्रदेश का रहने वाला मौर्य गिरोह का मास्टरमाइंड था, जबकि प्रथम शर्मा जयपुर का रहने वाला है। आगे की जांच जारी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार, डेमोक्रेट्स को सीनेट में बहुमत मिला, डोनाल्ड बोले- विपक्ष के साथ मिलकर काम करूंगा

  • ,
  • US Midterm Results: 'मैं मैदान पर होता तो बड़े अंतर से जीतती रिपब्लिकन पार्टी, मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद बोले ट्रंप

  • ,
  • पंजाब में राहुल गांधी आज भरेंगे हुंकार, संगरूर से 2027 के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट! AQI 567 के पार, मुंडका में 722 पहुंचा, जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

  • ,
  • राजस्थान में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका, दो पिलर टूटे, सुरक्षा के चलते अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन रद्द