अपराध

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर दोगुना किया गया इनाम, अतीक अहमद के बेटे असद समेत 5 पर अब 5-5 लाख का इनाम

उमेश पाल की पत्नी जया पाल की शिकायत के आधार पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, सहयोगी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम एवं नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के पांच आरोपियों पर इनाम की राशि ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है। इस मामले में गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद का बेटा असद भी आरोपी है। उसके अलावा अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के नाम शामिल हैं। ये सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं। ये सभी फिलहाल फरार हैं।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। उमेश के साथ उनके पुलिस सुरक्षा कर्मी संदीप निषाद की भी मौत हो गई थी। उमेश की हत्या उनके घर के बाहर ही की गई थी। पूर्व सांसद अतीक अहम के बेटे और उसके परिवार पर इस हत्याकांड को अजांम देने के आरोप लगे थे। उमेश पाल की पत्नी जया पाल की शिकायत के आधार पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, सहयोगी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम एवं नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि 25 जनवरी, 2005 को इलाहाबाद पश्चिमी से बीएसपी विधायक राजू पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी। साथ ही गोलीबारी में देवी पाल और संदीप यादव की भी मौत हो गई थी। मामले में पूजा पाल ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ समेत आठ आरोपी हैं। अतीक अहमद राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और गुजरात की जेल में बंद है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा