अपराध

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! जमुई में बालू माफिया ने पुलिस पर की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

जमुई पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘पुलिस को सूचना मिली की पतौना-दौलतपुर घाट पर कुछ लोग अवैध तौर पर बालू खनन में संलिप्त हैं, जिसके बाद एक टीम वहां पहुंची और छापेमारी शुरू की गई।’’

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: IANS

बिहार के जमुई जिले में अवैध खनन गतिविधियों की सूचना मिलने पर पतौना-दौलतपुर घाट पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर बालू माफिया के अज्ञात सदस्यों ने कथित तौर पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी शनिवार सुबह हुई थी और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

जमुई पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘पुलिस को सूचना मिली की पतौना-दौलतपुर घाट पर कुछ लोग अवैध तौर पर बालू खनन में संलिप्त हैं, जिसके बाद एक टीम वहां पहुंची और छापेमारी शुरू की गई।’’

इसमें कहा गया, ‘‘पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचने पर अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे लगभग आठ से दस ट्रैक्टर को घेर लिया। अचानक अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर 9 से 10 राउंड गोलीबारी की... बचाव में पुलिस ने भी जवाबी गोलीबरी की, लेकिन आरोपी ट्रैक्टर समेत मौके से भागने में सफल रहे।’’

बयान में कहा गया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।

इसमें कहा गया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। बयान में कहा गया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की