अपराध

यहां पबजी गेम खेलने पर है प्रतिबंध, खेलते पकड़े गए तो पुलिस उठा ले जाएगी!

गुजरात के राजकोट में पुलिस ने 10 छात्रों को सार्वजनिक स्थल पर पबजी गेम खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गुजरात के कई जिलों में इस गेम पर बैन लगा दिया गया है। यहां पबजी गेम खेलना गैरकानूनी है। जिसके बाद इन छात्रों पर कार्रवाई की गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात के राजकोट में कॉलेज के 10 छात्रों को ऑनलाइन गेम पबजी खेलना महंगा पड़ गया। पुलिस ने इन छात्रों को सार्वजनिक स्थल पर पबजी गेम खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गुजरात के कई जिलों में इस गेम पर बैन लगा दिया गया है। यहां पबजी गेम खेलना गैरकानूनी है। जिसके बाद इन छात्रों पर कार्रवाई की गई।

गुजरात में पबजी गेम खेलने के आरोप में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस का कहना है कि पबजी पर लगे बैन को कड़ाई से पालन करवाया जाएगा और कोई यह गेम खेलता पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पबजी से देश के छात्र गुमराह हो रहे हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है।

हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छात्रों को बेल पर छोड़ दिया है। लेकिन लोग पबजी पर बैन के खिलाफ हैं। लोगों का कहना है कि यह एक मनोरंजन का साधन है और इस बर बैन लगाना गलत है।

बता दे कि ऑनलाइन गेम पबजी पर गुजरात सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं राज्य के शिक्षा विभाग को स्कूली बच्चों को पबजी और दूसरे गेम से होने वाले नुकसाने के बारे में बताने और आदत को छुड़ाने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट