अपराध

मध्य प्रदेश में शर्मसार करने वाली वारदात! चलती एंबुलेंस में 16 साल की नाबालिग से रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक '108' आपातकालीन सेवा के तहत संचालित की जा रही एम्बुलेंस में चौंकाने वाली घटना 22 नवंबर को हुई थी। इस घटना के सिलसिले में चार आरोपियों में से चालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में चलती एम्बुलेंस में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक '108' आपातकालीन सेवा के तहत संचालित की जा रही एम्बुलेंस में चौंकाने वाली घटना 22 नवंबर को हुई थी। इस घटना के सिलसिले में चार आरोपियों में से चालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उप महानिरीक्षक (रीवा रेंज) साकेत पांडे ने बताया कि लड़की अपनी बहन और बहनोई के साथ एम्बुलेंस में यात्रा कर रही थी (उनमें से कोई भी मरीज नहीं था)। उन्होंने बताया कि इन तीनों के अलावा, दो अन्य व्यक्ति, चालक और उसका सहयोगी, एम्बुलेंस में मौजूद थे

उप महानिरीक्षक पांडे ने बताया कि नाबालिग अपनी बहन और बहनोई के साथ एम्बुलेंस में अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। नाबालिग की बहन और बहनोई के खिलाफ अपराध में सहायता करने का आरोप लगाया गया है।

सभी आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो